संत रविदास जयंती पर रविदास आश्रम में कन्या भोज में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बालिकाओं को पूड़ी परोसते समय कहा मैं आपको गर्म पूड़ियां दे रहा हूं।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपनी छवि को लगातार बदल रहे हैं और लाेगों से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में वे बालिकाओं को पूडियां परोसते नजर आए हैं।
स्वच्छता अभियान के तहत सिंधिया एक कालोनी में झाडू लगाई थी। ऐसा करके उन्होंने लोगों को चौंका दिया था। क्याेंकि ग्वालियर राजघराने में ऐसा करने वाले पहले शख्स थे।
शहर की सड़कों को लेकर जूते चप्पल त्यागने वाले ऊर्जा मंत्री को केंद्रीय मंत्री ने एक कार्यक्रम में संकल्प पूरा होने पर चप्पल पहनाई थी। सिंधिया को इतना सहज लोगों ने पहली बार देखा था।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। लक्ष्मीबाई की समाधि पर वे पहुंचने वाले सिंधिया घराने के पहले शख्स थे।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने ऐसे विरोधियों के घर पहुंचकर भी लोगों को चौंका दिया था जो उनके पिता के समय से विरोध करते आ रहे थे।