मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस माला से करें मंत्रों का जाप


By Prakhar Pandey13, Dec 2023 08:31 AMnaidunia.com

मां-लक्ष्मी को करें प्रसन्न

धन की देवी मां-लक्ष्मी को प्रसन्न करके धन सुख और समृद्धि पाई जा सकती है। आइए जानते है मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किस माला से मंत्रों का जाप करना चाहिए?

देवी देवता होंगे प्रसन्न

लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग विधि अपनाते है। लेकिन अगर मंत्रों के जाप के दौरान इस माला का उपयोग किया जाए तो अवश्य गही उनकी कृपा प्राप्त होती है।

स्फटिक की माला

स्फटिक की माला से मंत्रों का जाप करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। यह माला एक गोल आकार के सफेद रंग के पारदर्शी पत्थर से बनी होती है।

मां सरस्वती और मां लक्ष्मी

स्फटिक की माला बनाकर लोग मां लक्ष्मी और मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करती है। स्फटिक का पत्थर बर्फीले पहाड़ों पर बर्फ के नीचे टुकड़ों के रूप में मिलता है।

इस दिशा में करें मुख

स्फटिक की माला से मंत्र के जाप की शुरुआत करने से पहले उसे शुद्ध जल से साफ करें और माला पर तिलक लगाए। इसके बाद पूर्व की दिशा में मुख करके मंत्र का जाप शुरू करें।

इस आसन पर करें मंत्रों का जाप

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए मंदिर के फर्श को साफ-सुथरा करें और उस पर साफ ऊनी आसन बिछाकर बैठें। आसन पर सुखासन या पद्मासन में ही बैठें।

दाहिने हाथ में ले माला

मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने हेतु स्फटिक की माला को दाहिने हाथ में ले। माला को मध्यमा उंगली में रखें और एक-एक मनका पढ़े। सीने से माला को करीब 4 अंगुल दूर रखे और माला को कभी क्रॉस न होने दें।

जरूरी नियम

माला से मंत्रों का जाप करते हुए उसे नाखून से स्पर्श ने होने दे और माला को जाप के समय नाभि से ऊपर और नाक से नीचे ही रखें। जाप के साथ संकल्प अवश्य लें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पैसों की तंगी नहीं करेगी परेशान, करें अलसी के बीज के उपाय