ब्रह्म मुहूर्त में उठकर करें इन 5 मंत्रों का जाप


By Ram Janam Chauhan08, Jan 2025 03:48 PMnaidunia.com

ब्रह्म मुहूर्त के दौरान वातावरण शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है। ऐसे में इस समय इन मंत्रों का जाप करने से आपको कई लाभ हो सकते हैं।

ब्रह्म मुहूर्त का समय

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, सुबह 4 से 6 बजे के समय को ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है। इस समय उठना शुभ होता है।

हनुमान मंत्र का जाप करें

ॐ हं हनुमते नमः मंत्र का जाप करने से आत्मविश्वास बढ़ाने और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिल सकती है

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

ब्रह्म मुहूर्त में उठने के दौरान महामृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् का जाप करने से रोग, भय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

सरस्वती मंत्र का जाप करें

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः सरस्वती मंत्र का जाप करने से बुद्धि, ज्ञान और स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

गायत्री मंत्र का जाप करें

ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति मिल सकती है।

शिव मंत्र का जाप करें

ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता मिलती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है। इनकी हम अपनी तरफ से कोई पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म से जुड़ी ऐसी खबरों और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

नए कपल के लिए बेड की कौन सी दिशा सबसे अच्छी है?