इस भागदौड़ भरी व्यस्त जीवनशैली में नींद सबसे जरूरी चीज होती है। आज हम आपको बताएंगे सोने से अच्छी नींद के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए?
हर व्यक्ति के लिए शारीरिक और मानसिक आराम बेहद जरूरी होता है। अच्छी नींद ही आपको अगले दिन के लिए तैयार करती है। ऐसे में कुछ लोगों को नींद न आने की समस्या भी रहती है।
अच्छी नींद के लिए हर हर मुकुन्दे और ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से कई प्रकार के लाभ मिलता है।
गायत्री मंत्र ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् का जाप करने से भी रात में अच्छी नींद आती है।
बढ़िया नींद के लिए अच्युतानन्त गोविन्द नामोच्चारणभेषजात्। नश्यन्ति सकला: रोगा: सत्यं सत्यं वदाम्यहम्।। - मंत्र का भी जाप करें।
रात के समय में अंग संग वाहेगुरु का जाप करने से मन शांत होता है और डर खत्म होता है। साथ ही, मेंटल डिप्रेशन से उभरने में भी मदद मिलती है।
सोने से पहले नियमित रूप से इन मंत्रों का जाप करने से अच्छी नींद आती है। साथ ही, कई स्वास्थय समस्याओं में भी लाभ मिलता है। इसके अलावा बुरे सपने की परेशानी भी दूर होती है।
किसी भी मंत्र का जाप करने से पहले 1 गिलास पानी अपने पास रख लें। इन मंत्रों के जाप के बाद इस पानी को पी लें। रात में बिस्तर पर कड़े नियमों वाले मंत्रों का जाप न करें।