मन को नियंत्रित करने के लिए इन मंत्रों का जाप करें


By Sahil27, Aug 2024 08:00 PMnaidunia.com

मंत्रों का जाप करें

काम करते समय कभी-कभी मन भटकना आम बात है, लेकिन हमेशा ऐसा होना सही नहीं है। इस समस्या से बचने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करें।

शांति मंत्र

मन की शांति के लिए दिन में ‘ओम शांति:’ का जाप करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह मंत्र मन को नियंत्रित कर सकता है।

गायत्री मंत्र का जाप करें

मन भटकता रहता है तो परेशान न हो। रोजाना गायत्री मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करने से मन स्थिर हो जाता है।

भगवान शिव का मंत्र

महादेव के मंत्र ‘ओम नमः शिवाय:’ का मन ही मन जाप करें। आप चाहे तो पूजा के समय भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

गणेश जी का मंत्र

भगवान गणेश के मंत्र का जाप करने से भी मन स्थिर हो सकता है। इसके लिए ‘ओम गं गणपतये नमः’ का नियमित तौर पर जाप करें।

विष्णु जी का मंत्र

भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति का मन स्थिर हो जाता है। इसके लिए ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय:’ का जाप करें।

राम मंत्र

भगवान राम की पूजा करने से भी मन को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके लिए ‘श्री राम जय राम जय जय राम:’ का जाप करें।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। यही कारण है कि हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

यहां हमने जाना कि किन मंत्रों का जाप करने से मन नियंत्रित होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शमी के पौधे में दूध चढ़ाने से क्या होता है?