शमी के पौधे में दूध चढ़ाने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav08, Sep 2024 04:28 PMnaidunia.com

ज्योतिष शास्त्र में पौधों का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व होता है। इसमें कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर पर लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

शमी का पौधा

ऐसा ही शमी का पौधा है, इसका ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान है। इसे घर में लगाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार

इस पौधे को घर में लगाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

अर्पित करें दूध

शमी के पौधे में दूध अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अन्य लाभ भी मिलते हैं। इससे मिलने वाले लाभ के बारे में बताएंगे।

ग्रह होते हैं शांत

शमी के पौधे में दूध अर्पित करने से ग्रह शांत होते हैं और ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

देवी-देवता होते हैं प्रसन्न

शमी के पौधे में कई देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इसमें दूध अर्पित करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

चंद्रमा की स्थिति होती है मजबूत

शमी के पौधे में दूध अर्पित करने से चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। इससे मानसिक रूप से शांति मिलती है और कार्य पूरे होते हैं।

कर्ज से मिलता है छुटकारा

अगर कर्ज से परेशान हैं और तमाम कोशिशों के बाद इससे छुटकारा नहीं मिल रहा है तो शमी के पौधे में दूध अर्पित करें।

शमी के पौधे में दूध अर्पित करने से बिगड़े हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कदंब के फूल से जुड़े ये उपाय करें, मिलेंगे मनचाहे फल