ग्रहों को मजबूत करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप


By Prakhar Pandey17, Mar 2024 06:57 PMnaidunia.com

ग्रहों को करें मजबूत

ग्रहों का संबंध व्यक्ति से होता है, ऐसे में हर ग्रह को मजबूत करने के लिए ग्रहों के अनुसार मंत्रों का जाप करना चाहिए। आइए जानते है सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

सूर्य देव के लिए मंत्र

सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए ॐ घृणिः सूर्याय नमः का 7000 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता है।

चंद्रमा के लिए मंत्र

चंद्रमा के लिए ऊँ सों सौभाय नमः का 11000 बार जाप करना चाहिए। चंद्रमा को मजबूत करने के लिए हमेशा इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंगल और बुध

मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए ऊँ भौं भौमाय नमः का 10 हजार बार जाप करें। वहीं बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए ॐ बुं बुधाय नमः मंत्र का जाप करें।

गुरु और शुक्र

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए 19 हजार बार ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः मंत्र का 16 हजार बार जाप करें।

शनि ग्रह की मजबूती

शनि ग्रह को मजबूत करने के लिए 23000 बार ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें। न्याय के देवता अगर मजबूत स्थिति में रहते है तो जीवन की तमाम बाधाएं दूर होती है।

राहु और केतु

राहु को कुंडली में मजबूत करने के लिए 18 हजार बार ॐ रां राहवे नमः मंत्र का जाप करें। वहीं केतु को मजबूत करने के लिए ॐ कें केतवे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए।

रुद्राक्ष की माला

ग्रहों को मजबूत बनाने और अनुकूल करने के लिए रुद्राक्ष की माला धारण करने से बड़ा कोई उपाय नहीं हो सकता है। हालांकि, ज्योतिषी से परामर्श करके ही रुद्राक्ष की माला धारण करें।

अगर ग्रहों को मजबूत करने से जुड़े ये उपाय आपको पसंद आए तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रामायण की इन 7 सीख को अपनाने से बन जाएगा जीवन