हिंदू धर्म में ऊँ मंत्र को बहुत प्रभावशाली माना जाता है। इसका सकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। सभी मंत्रों के सामने ऊँ जरूर लगाया जाता है।
इस मंत्र का जाप करने के अनेक फायदे व्यक्ति को मिलते हैं। आज बात कर रहे हैं कि ऊँ का जाप करने से आपके जीवन की बाधाएं कैसे दूर हो सकती हैं।
जब हम ऊँ का जाप करते हैं तो मन बिल्कुल शांत हो जाता है। शरीर को मानसिक और शारीरिक तौर पर शांति का आभास होता है।
ऊँ का उच्चारण करने से आसपास का वातावरण शांत हो जाता है। इतना ही नहीं, इसकी मदद से पूरे घर का माहौल सकारात्मक हो सकता है।
अगर आप पूरा ध्यान लगाकर ऊँ का जाप करते हैं तो एकाग्रता में इजाफा होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति की स्मरण शक्ति में भी वृद्धि होती है।
नियमित तौर पर ऊँ का उच्चारण करने से तनाव की परेशानी दूर हो जाती है। उन लोगों को इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए, जिनका मन शांत नहीं रहता है।
ऊँ का जाप करने से रक्तचाप व पेट से संबंधित समस्याओं से भी व्यक्ति को छुटकारा मिलता है। सनातन धर्म में पूजा पाठ के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।
इस मंत्र का रोजाना जाप करने से अनिद्रा की परेशानी भी दूर हो सकती है। दरअसल, ऊँ का जाप करने से मन स्थिर हो जाएगा और गलत विचार भी कम आएंगे।