बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए नए साल में अपनाएं ये वास्तु टिप्स


By Sahil21, Dec 2023 07:09 PMnaidunia.com

वास्तु टिप्स

नए साल के शुरू होने में अब चंद दिनों का समय बाकी है। वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का पालन करने से आपके जीवन की समस्याएं भी दूर हो जाएंगी।

बैंक बैलेंस बढ़ेगा

वास्तु के कुछ नियमों का पालन करने से नए साल में आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। आइए कुछ आसान टिप्स के बारे में जान लेते हैं।

नमक के पानी से लगाए पोंछा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रोजाना घर में नमक का पोंछा लगाने से नकारात्मकता दूर हो जाती है। वहीं, परिवार की सभी परेशानियां दूर भी हो जाएंगी।

सोने से पहले धोए पैर

रात को सोने से पहले आपको अपने पैर धोकर सोना चाहिए। इस आसान से कार्य को करने से आपकी थकान और चिंता रोजाना दूर हो जाएगी।

कूड़ा-कचरा न जमा होने दें

आर्थिक समृद्धि के लिए व्यक्ति को कभी भी अपने घर के बाहर या अंदर कूड़ा-कचरा जमा नहीं होने देने चाहिए। दरअसल, मां लक्ष्मी साफ जगह पर ही वास करती हैं।

कपूर की आरती करें

नए साल में पूजा करने के दौरान कपूर की आरती करें। इस नियम का पालन रोजाना करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कनकधारा स्तोत्र का पाठ

साल 2024 की शुरुआत से ही रोजाना कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। यह स्तोत्र धन प्राप्ति के मार्ग खोलने में आपकी मदद करेगा और पैसों में बरकत भी होगी।

2024 में न करें ये काम

ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो खाना खाते समय ऑफिस या कॉलेज का काम करते हैं। हालांकि, वास्तु में ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन लोगों को नहीं पहननी चाहिए लोहे की अंगूठी