इन 5 मंत्रों का जाप करने से रात में नहीं आएंगे डरावने सपने


By Ram Janam Chauhan30, Jan 2025 02:00 PMnaidunia.com

अगर आप रात में सोते समय बुरे सपने आते हैं, तो इन 5 मंत्रों का जाप करने से बुरे सपने से छुटकारा मिल सकता है।

गायत्री मंत्र का जाप करें

ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से बुरे सपने दूर होते हैं।

शिव मंत्र का जाप करें

बुरे सपने से छुटकारे के लिए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें, इस मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

हनुमान चालीसा की चौपाई भूत पिशाच निकट नहीं आवे महावीर जब नाम सुनावे का जाप करने से भूत-प्रेत और नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती हैं।

कितनी देर करें जाप

रात में सोने से पहले इन मंत्रों का 5-10 मिनट जाप करने से मन शांत होता है। साथ ही, भगवान की कृपा बनी रहती है।

विष्णु शांति मंत्र का जाप करें

ॐ शांताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम् विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभांगम् मंत्र का जाप करने से सकारात्मक्ता बढ़ती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं।

बुरे सपने से बचने के लिए अन्य उपाय

रात में सोने से पहले गुनगुने दूध का सेवन करें, कमरे को साफ-सुधरा रखें और अपने पास हनुमान चालीसा को रखकर सोएं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सोमवार के दिन ये 5 चीजें खरीदने से जीवन में आ सकता है भूचाल