सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है। इस दिन इन 5 चीजों को खरीदने से जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं।
माना जाता है कि इस दिन पढ़ाई-लिखाई से संबंधित वस्तुएं जैसे की कॉपी, किताब,पेन और पेंसिल आदि को खरीदने से बचना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन अनाज खरीदना शुभ नहीं होता। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
अगर आप गाड़ी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो सोमवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें, क्योंकि इस दिन गाड़ी को खरीदना अशुभ माना जाता है।
सोमवार के दिन बिजली से चलने वाले सामानों को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसे में इन दिन खरीदी गईं ये वस्तुएं ज्यादा समय तक नहीं चलती है।
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सोमवार के दिन खेल से जुड़ी हुई वस्तुओं को खरीदना अशुभ माना जाता है, इससे नकारात्मक शक्ति बढ़ सकती है।
इस दिन दूध से बनी हुई चीजें, चावल और बर्तन को खरीदना शुभ माना जाता है, इससे घर में चल रही समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com