अगर आपके बच्चे का सुबह के समय में जन्म हुआ है, तो कुछ खूबियां उसके अंदर देखने को मिल सकती हैं। आइए जानते हैं कि दिन में जन्म हुए बच्चों में क्या खासियत पाई जाती हैं?
हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व बताया गया है। दरअसल, ज्योतिष की मदद से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और खासियत का काफी हद तक पता लगाया जा सकता है।
यदि आपका बच्चा दिन में यानी सुबह के समय पैदा हुआ है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उसमें कुछ खासियत हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो बच्चे सुबह के समय में पैदा होते है उनकी बुद्धि काफी तेज होती है और करियर में उन्नति पाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन बच्चों का जन्म 6 बजे से लेकर 9 बजे सुबह के बीच में होता है वो बुद्धिमान और सत्यवादी होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो बच्चे सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे के बीच में पैदा होते है वो बच्चे राजनीति और प्रशासनिक सेवाओं में सफल होते है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
धर्म और अध्यात्म की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ