अंगूठे के आकार से जानें आपके व्यक्तित्व के गुण


By Sandeep Chourey31, Jan 2024 12:16 PMnaidunia.com

हस्तरेखा ज्योतिष

समुद्र शास्त्र में सिर्फ हस्तरेखा ज्योतिष का ही अध्ययन नहीं किया जाता है, बल्कि अंगों के आकार के आधार पर किसी के व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है।

सीधा अंगूठा

अंगूठे के आकार पर भी किसी का व्यक्तित्व परीक्षण किया जा सकता है। ऐसे लोग काफी ज्यादा तर्कशील होते हैं और किसी भी कार्य को सोच विचार के बाद करते हैं।

व्यक्तित्व में ये गुण

सीधे अंगूठे वाले व्यक्ति में तार्किकता का गुण होता है। ऐसे लोगों में आधिकारिक क्षमता ज्यादा होती है और हमेशा चौकस होने के साथ दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं।

घुमावदार अंगूठे

जिन लोगों का अंगूठा घुमावदार होता है, ऐसे लोग काफी ज्यादा भावुक होते हैं। ऐसे लोग दूसरों के प्रति काफी ज्यादा सहानुभूति रखते हैं। रिश्तों को महत्व देते हैं।

काफी ज्यादा जिज्ञासा

घुमावदार अंगूठे वाले लोग लक्ष्य प्राप्ति के लिए नई राह गढ़ते हैं। कला, साहित्य या अभिनय में बहुत अधिक रुचि होती है। दिगाम के बजाय दिल से ज्यादा काम लेते हैं।

इन बातों की सावधानी

अंगूठे के आधार पर किसी का व्यक्तित्व जानने के लिए अंगूठे की आकृति, आकार, मोटाई, लंबाई, अंगूठे के पर्व, अंगूठे का सिरा आदि सभी पर ध्यान देना चाहिए।

घर के बाहर कौन सा रंग होना चाहिए?