ग्रहों के गोचर के प्रभाव कई बार शुभ और अशुभ होते है। आइए जानते है चतुर्ग्रही योग से किन राशियों के लिए सफलता के दरवाजे खुलने वाले है?
सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा जल्द ही धनु राशि में युति करने वाले है। इस युति से चतुर्ग्रही योग, आदित्य मंगल राजयोग और बुधादित्य योग बनने वाला है।
सिंह राशि के जातकों की पंचम भाव में चतुर्ग्रही योग बनने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों की ग्रहों के स्थान परिवर्तन के चलते अच्छे परिणाम मिलेंगे।
इस योग से सिंह राशि वालों को करियर में नए मौके मिलेंगे। साथ ही, ग्रहों के प्रभाव के चलते इस राशि के जातक गुप्त शत्रुओं पर भी जीत हासिल कर पाएंगे।
कन्या राशि वालों के लिए चतुगृही योग चतुर्थ भाव में बन रहा है। यह योग कन्या राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। इस योग के बनने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी।
चतुर्ग्रही योग बनने से कन्या राशि वालों के लिए धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। साथ ही, मनोबल में बढ़ोतरी भी होगी। कार्य को लेकर चल रहे प्रयास में भी सफलता अवश्य मिलेगी।
मेष राशि के जातकों को के भाग्य स्थान में यह योग बनेगा। इस योग के बनने से जातक मांगलिक आयोजन में हिस्सा ले सकेंगे। साथ ही, काम से संबंधित यात्रा भी फायदेमंद रहने वाली है।
चतुर्ग्रही योग की इस अवधि में मेष राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगा। साथ ही, लोकप्रियता में बढ़ोतरी भी होगी। सलाह लेने के बजाय अपने दिल की सुनें।