चातुर्मास की शुरुआत हो चुकी है। इन चार महीनों के लिए भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं। इन दिनों में विधि-विधान से पूजा करने से सारी मनोकामना पूरी होती है और देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त होती है।
चातुर्मास के दिनों में रोजाना पाठ और मंत्रों का जाप करें। इसके साथ ही गाय की सेवा और हरा चारा भी खिलाएं। ऐसा करने से जीवन में सारे रोग दूर होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
अगर जीवन में पैसों से संबंधित समस्या है, तो चांदी के बर्तन में हल्दी भरकर दान करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसा करने से जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है।
जीवन में खुशहाली पाने के लिए चातुर्मास के दिनों में श्रीमद् भागवत का पाठ करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति आती है और कई सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलते हैं।
चातुर्मास के दिनों में दान करना शुभ माना जाता है। साथ ही, गरीबों और जरूरतमंदों को खाना खिलाएं। ऐसा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं।
चातुर्मास में रोजाना भगवान गणेश,माता पार्वती, माता लक्ष्मी की पूजा जरूर करें और भगवान विष्णु के सामने रोजाना घी का दीपक जलाने से सारी मनोकामना पूरी होती है।
चातुर्मास में रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पूजा पाठ करें और पंचामृत से भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इन चार महीनों में रोज रात में जागरण करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
चातुर्मास में ये 6 काम करने से जीवन में बदलाव आएगा। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM