सस्ते में घूमना चाहते हैं विदेश? इन देशों की करें यात्रा


By Sahil13, Feb 2024 01:14 PMnaidunia.com

घूमने का शौक

विदेश घूमने की इच्छा तो सभी की होती है। हालांकि, देश से बाहर घूमने जाने में काफी ज्यादा खर्चा होता है और ज्यादातर लोग इतने ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं।

विदेश यात्रा

कई बार बजट ज्यादा होने की वजह से लोग अपनी विदेश यात्रा को टाल देते हैं। आज आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप सस्ते में घूमने जा सकते हैं।

नेपाल टूर

विदेश यात्रा के लिए भारत की सीमा के सटा देश नेपाल बेहतरीन ट्रेवल डेस्टिनेशन है। इस टूर में आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।

वियतनाम का टूर प्लान

अगर आप लंबे समय से दूसरे देश घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो वियतनाम जरूर जाएं। खरीदारी के लिए भी इस देश को काफी सस्ता माना जाता है।

इंडोनेशिया जाएं घूमने

इस देश का मौसम सभी को आकर्षित करता है। बता दें कि इंडोनेशिया में एक रुपए की कीमत 180 इंडोनेशियाई रुपिया है। यही वजह है कि यहां की जर्नी आपको महंगी नहीं पड़ेगी।

श्रीलंका भी बेहतरीन विकल्प

विश्व के दूसरे देशों की तुलना में श्रीलंका काफी सस्ता है। विदेश यात्रा के लिए आप इस देश में भी घूमने जा सकते हैं। श्रीलंका की सुंदरता भी लोगों को आकर्षित करती है।

कंबोडिया की करें यात्रा

टूरिस्ट कंबोडिया की यात्रा करना भी पसंद करते हैं। कम बजट में देश से बाहर घूमने जाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।

मलेशिया घूमने जाएं

भारत से केवल चार घंटे की उडान में मलेशिया जाया जा सकता है। इस देश के पर्यटक स्थलों पर भी आप कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं।

ट्रेवल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Valentine's Day: पार्टनर के साथ वैलेंटाइन पर इन जगहों पर घूमें