खराब खानपान और दांतों का ठीक से ख्याल न रखने पर इनमें कैविटी, पीलेपन और सड़न की समस्या हो सकती है। ऐसे में दांतों को स्वस्थ रखने के लिए लोग कई अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं।
अगर आप भी दांतों से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी पत्तियों के सेवन के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें रोजाना चबाने से दांतों को स्वस्थ और हेल्दी रखा जा सकता है।
तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाएं जाते हैं। इसे चबाने से न केवल दांतों का पीलापन कम होता है, बल्कि यह मसूड़ों को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है।
नीम में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांतों को स्वस्थ रखने और बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसे चबाने से दांत सफेद भी होते हैं।
खाली पेट अर्जुन के पत्ते चबाने से दांतों की कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसे चबाने से दांतों को साफ रखने में मदद मिलती है।
पुदीने के पत्तों में मौजूद ताजगी और एंटीऑक्सीडेंट गुण दांतों को मजबूत बनाते हैं। रोजाना इन पत्तों को चबाने से मुंह की दुर्गंध को खत्म करने में मदद मिलती है।
दांतों की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप इनमें से किसी भी एक पत्ती को रोजाना सुबह खाली पेट चबाएं।
दांतों को हेल्दी रखने के लिए रोजाना चबाएं ये पत्तियां। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com