रात के समय डिनर करने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है। इस समस्या से राहत पाने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर पत्तों को चबाएं।
एक्सपर्ट्स की मानें तो पुदीना के पत्ते पाचन में मददगार होते हैं। खाना खाने के बाद पुदीना चबाने से पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकती है।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अजवाइन के पत्तों को चबाने से पेट फूलने की समस्या से राहत मिल सकती है। इतना ही नहीं, नियमित तौर पर इसका सेवन करने से पेट में गैस बनने की समस्या भी नहीं रहेगी।
पाचन शक्ति बढ़ाना चाहते हैं तो धनिया के पत्ते खाएं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन पत्तों का सेवन खाली पेट करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर करी पत्ते पेट की सूजन को कम करते हैं। खाना खाने के बाद इसका सेवन करेंगे तो एसिडिटी की समस्या भी दूर हो जाएगी।
पाचन तंत्र को सही रखने के लिए आप पान के पत्तों का सेवन कर सकते हैं। इन पत्तों को चबाने मात्र से पेट में गैस बनने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
खाने के बाद नीम के पत्ते चबाने से पेट फूलने की समस्या को रोका जा सकता है। इतना ही नहीं, इससे सूजन और गैस की परेशानी से भी छुटकारा मिल सकता है।
इन पत्तों में से किसी को भी खाना खाने के बाद चबाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने का सकारात्मक असर हेल्थ पर पडे़गा।
यहां हमने जाना कि किन पत्तों को चबाने से पेट फूलने की समस्या दूर हो जाती है। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ