धनिया के बीजों को पानी में उबालकर पीना सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद होता है। खासकर कोलेस्ट्रॉल की बीमारी का सामना करने वालों को इस पानी का सेवन रोजाना करना चाहिए।
धनिया का पानी कोलेस्ट्रॉल पेशेंट की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। सवाल खड़ा होता है कि किस समय धनिया का पानी पीना ज्यादा लाभकारी होता है।
धनिया का पानी सुबह खाली पेट पीना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल समेत ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
धनिया का पानी नियमित तौर पर पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है। बशर्ते इसका सेवन सही मात्रा में करना होगा।
खाली पेट धनिया का पानी पीना है तो सबसे पहले धनिया के बीजों को साफ पानी से धो लें। इसके बाद एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबाल लें।
धनिया के पानी को उबालने के बाद छान लें। इससे धनिया के बीज अलग हो जाएंगे। इसके बाद पानी को गर्म रहने पर ही पिएं।
धनिया के पानी का सेवन नियमित तौर पर करें। माना जाता है कि इसका सेवन नियमित तौर पर करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
इस लेख में दी गई जानकारी को सलाह के तौर पर देखने की भूल न करें। विषय से जुड़ी अधिक और सटीक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट्स से सलाह लें।
यहां हमने जाना कि धनिया के बीजों का पानी पीने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ