कई लोग काम के तनाव को कम करने, चेहरे की एक्सरसाइज करने के लिए च्युइंग गम चबाते हैं, लेकिन इसके सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं।
बहुत अधिक च्यूइंग गम चबाना पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे जलन और गैस की समस्या हो सकती है।
शुगर वाली च्युइंगम खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। शुगर फ्री च्युइंग गम का ज्यादा इस्तेमाल दांतों को नुकसान पहुंचाता है।
दोपहर के खाने के बाद च्युइंगम खाना बेवजह की भूख को कंट्रोल करता है लेकिन बार-बार च्युइंग गम खाते रहना जंक फूड खाने की इच्छा को बढ़ाता है।
रिसर्च के मुताबिक चबाने की आदत से फायदा होता है, न कि च्युइंगम चबाने से। इसके स्थान पर यदि सलाद चबाकर खाएंगे तो ज्यादा फायदा होगा।