Chewing Gums: च्युइंगम खाने के भी होते हैं फायदें, खासबातें जान लें


By Anil Tomar20, May 2023 12:20 PMnaidunia.com

तनाव दूर होता है

सबसे पहली बात यह है कि च्युइंग गम चबाने से तनाव दूर होता है। इसे चबाने से चिड़चिड़ापन दूर होता है।

दांतों की सड़न व सेंसिटिविटी से राहत

जब हम च्युइंग गम चबाते हैं तो मुंह में ज्यादा लार बनती है। यह दांतों में सड़न, कीड़े और सेंसिटिविटी में तो राहत देते ही हैं पेट के डाइजेस्टिव एसिड को मुंह तक आने से भी रोकता है।

याददास्त भी होती है तेज

हिप्पोकैंपस मस्तिष्क का वह हिस्सा होता है जहां स्मरण शक्ति में महत्वपूर्ण होता है। च्युइंग गम खाने से यह सक्रिय हो जाता है। च्युइंग गम खाने से मस्तिष्क में रक्तप्रवाह भी ठीक होता है।

जबड़ों की एक्सरसाइज होती है

च्युइंग गम चबाने से हमारे जबड़ों की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है जिसके कारण हम डबल चीन को भी कम कर सकते हैं।

सांस से नहीं आती दुर्गंध

च्युइंग गम चबाने से सांस में से दुर्गंध भी जाती है और दांतों का पीलापन भी साफ होता है। इसलिए भी लोग च्युइंग गम चबाते हुए दिखाई देते हैं।

वजन भी रहता है नियंत्रण

च्युइंग गम चबाने से वजन पर नियंत्रण भी रहता है। साथ ही शुगर फ्री च्युइंग गम चबाने खाने से फायदा मिलता है।

डबल चिन को खत्म करने में मदद

च्युइंग गम डबल चिन को खत्म करने में मददगार है। डबल चिन, जबड़े के आसपास जमा हुआ फैट होता है। हालांकि अधिक वजन होना डबल चिन का सबसे कॉमन कारण होता है।

शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर न करें इन चीजों का सेवन