छठ एक ऐसा व्रत है जिसकी महानता कौन नहीं जानता। इसमें महिलाएं 36 घंटे तक बिना खाए और पिए निर्जला व्रत रखती हैं।
दिवाली के ठीक छठे दिन यह पर्व मनाया जाता है। इसलिए इस बार यह त्योहार 17 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर 2023 तक चलने वाला है।
छठ घाट पर जाने के दौरान डलिया में खजूर के प्रसाद के साथ हर तरह का फल ले जाते हैं, आइए जानते हैं की छठ मैया को किस तरह का फल पसंद है।
केला एक ऐसा फल है जो आमतौर पर सभी पूजा में भोग लगाया जाता है। लेकिन, जब छठ पूजा की बात होती है तो इसकी महानता बढ़ जाती है।
नारियल छठ मैया को बेहद ही प्रिय हैं। यदि आप भी इस बड़े पर्व में पूजा करने जा रहे हैं तो माता को यह फल जरूर अर्पित करें।
नारियल छठ मैया को बेहद ही प्रिय हैं। यदि आप भी इस बड़े पर्व में पूजा करने जा रहे हैं तो माता को यह फल जरूर अर्पित करें।
गन्ना का फल भी छठ मैया को बेहद ही प्रिय है। ऐसे में आप व्रती हैं तो माता की पूजा में गन्ना का फल चढ़ाना न भूलें। इससे माता प्रसन्न होती हैं।
छठ पूजा में बड़ा वाला नींबू जरूर शामिल करना चाहिए। इसके बिना माता की पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। यह शुभ फल होता है।
कार्तिक महीने के समय में पानी फल सिंघाड़ा की काफी ज्यादा उपज होती है। इसे आप माता के भोग में जरूर शामिल करें।