हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व माना जाता है। तुलसी विवाह वाले दिन भगवान विष्णु और तुलसी का विवाह होता है।
मान्यताओं के अनुसार हर साल देवउठनी एकादशी दिवाली के 10 दिन बाद होता है।
इस बार दिवाली 12 नवंबर की थी, तो देवउठनी एकादशी इस साल 23 नवंबर को मनाई जाएगी। देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर को मनाया जाएगा। तुलसी विवाह बेहद ही शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह को हर वर्ष प्रदोष काल में किया जाता है। प्रदोष काल की शुरुआत 24 नवंबर को 5:25 से होगा।
तुलसी विवाह वाले दिन शुभ योग बन रहा है। इस बार ये योग बनेगा- सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और सिद्धि योग।
सर्वार्थ सिद्धि योग काफी शुभ माना जाता है। तुलसी विवाह वाले दिन यह पुरे दिन रहेगा। ऐसे में यह पूजा-पाठ के लिए शुभ समय होता है।