छठ पूजा के दिन ऐसे करें सूर्य देव को प्रसन्न, करें ये उपाय


By Prakhar Pandey16, Nov 2023 03:44 PMnaidunia.com

बड़ा त्योहार

हिंदू धर्म में छठ दीपावली के बाद दूसरा बड़ा त्योहार होता है। आइए जानते है छठ के मौके पर सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए क्या उपाय करने चाहिए।

पर्व की तैयारियां

दिवाली के साथ ही बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग पूरे उत्साह के साथ छठ की तैयारियों के लिए जाना जाता हैं। इस पर्व पर छठी मैया और सूर्यदेव की विशेष आराधना की जाती है।

नहाय खाय

छठ महापर्व की शुरुआत चतुर्थी तिथि को नहाय खाय की प्रथा होती है। अगले दिन पंचमी तिथि पर खरना और षष्ठी तिथि पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

सप्तमी तिथि

सप्तमी तिथि को उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करने से व्रत का पारण किया जाता है। अगर आप छठ पर्व के दौरान सूर्यदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो यह उपाय जरूर करें।

सुबह का स्नान

छठ पूजा के दौरान सुबह में स्नान के बाद ध्यान करें और भगवान सूर्य को अर्घ्य दें। इस दिन चावल, गुड़ और दूध से बनी खीर खाने से खाना चाहिए।

सूर्यदेव को करें प्रसन्न

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, कच्चे चावल व गुड़ को पवित्र नदी में प्रवाहित करना चाहिए। इस उपाय को करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।

प्रवाहित करें सिक्का

छठ पूजा का पर्व 4 दिन तक चलता है। इस दौरान बहती नदी में में तांबे का सिक्का डालना चाहिए। ऐसे करने से सूर्य देव प्रसन्न होते है।

कुंडली में दोष

ज्योतिष के अनुसार, लग्न कुंडली में सूर्य दोष होता है तो इन उपायों से इसका निवारण हो सकता है। इसके अलावा सूर्य को अर्घ्य देने से भी सूर्य की कृपा बरसती हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पहली बार रख रहे हैं छठ का व्रत, करें इन नियमों का पालन