खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण लोग तेजी से मोटापे के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में आज हम 2 ड्रिंक्स बताएंगे जिसका सेवन कर पेट की चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।
चिया सीड्स में मौजूद फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करते हैं। जिससे वजन कम करने में सहायता मिल सकती है।
जीरा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो पाचन सुधारने और भूख कंट्रोल करने में मदद करता है। जिसकी वजह से चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।
चर्बी को गलाने के लिए जीरा का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने के लिए रात में 1 गिलास में 1 चम्मच जीरा भिगोए और सुबह उठकर इसका सेवन करें।
चिया सीड्स का पानी तैयार करने के लिए रात में 1-2 चम्मच सीड्स भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें।
इन दोनों का सेवन करना प्राकृतिक रूप से सुरक्षित माना जाता है। साथ ही, भूख कंट्रोल, मेटाबॉलिज्म बूस्ट और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।
अगर आपको चिया सीड्स और जीरा पानी से किसी तरह की एलर्जी की शिकायत है, तो इसे सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com