चिकन पॉक्स से बचाव के घरेलू उपाय


By Prakhar Pandey15, Jun 2023 08:30 AMnaidunia.com

पॉक्स

चिकनपॉक्स जिसे हम चेचक भी कहते हैं। आइए जानते हैं चिकन पॉक्स से बचाव के लिए घरेलू उपाय।

चिकनपॉक्स

चिकनपॉक्स होने पर शरीर में दाने निकल आते हैं और बड़े चेचक होने पर उसमें मवाद भी आने लगता हैं। चिकनपॉक्स के कारण खुजली भी होने लगती हैं।

लक्षण

तेज बुखार, गला सूखना, शरीर में दर्द और ऐंठन होना, गला बैठ जाना, खांसी, सूजन, नाक बहना, उल्टी आना आदि चेचक होने के लक्षणों में शामिल हैं।

उपाय

चिकनपॉक्स में राहत पाने के लिए 1 चम्मच प्याज के रस में 2-3 काली मिर्च पीसकर दिन में 2 से तीन बार नियमित रूप से पीने पर आराम मिलेगा।

शहद और गिलोय

गिलोय के रस में शहद डालकर पीने से खुजली से जल्द छुटकारा मिलता हैं। शहद में एंटीबायोटिक गुण होते है जो खुजली के खिलाफ असरदार होता हैं।

क्या न खाएं?

चिकनपॉक्‍स होने पर लोगों को बासी खाने का सेवन, जंक फूड नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर में वात, पित्त या कफ का संतुलन बिगड़ सकता हैं।

तुलसी

चिकनपॉक्‍स के चलते खुजली होने पर तुलसी के पत्तों को पीसकर खुजली वाले स्थान पर लगाने से खुजली में आराम मिलेगा। खुजली होने पर आप फ्रेश एलोवेरा जेल का प्रयोग भी कर सकते हैं।

नारियल का तेल

खुजली की समस्या को दूर करने में नारियल का तेल और विटामिन E युक्त तेलों का इस्तेमाल भी करना चाहिए। इससे आपको ठंडक मिलती हैं और खुजली भी दूर होती हैं।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आपकी ये आदतें और बीमारियां बढ़ाती हैं हार्ट अटैक का खतरा