गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए कई तरह के हेल्दी ड्रिंक्स हो सकते हैं। इन्हीं में से एक है अनानास का जूस।
अनानास का जूस पीने से सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही बॉडी को भी ठंडक मिलती है।
अनानास में बीटा कैरोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे कई न्यूट्रिएंट्स और पोषक तत्व पाये जाते हैं।
अनानास में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसलिए इसके नियमित सेवन से शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है।
अनानास का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। साथ ही ये डायरिया, पेट दर्द, कब्ज और ब्लोटिंग की परेशानी से भी राहत दिलाता है।
अनानास में कैल्शियम और मैंगनीज भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए इसका जूस पीने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है।
अनानास के जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
अनानास के जूस में विटामिन सी होता है। ये आंखों की रोशनी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बच्चों को कम उम्र से ही इसका सेवन करना चाहिए।
अनानास का जूस पीने से स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। इससे एक्ने और झुर्रियों में भी राहत मिलती है।