Atto-3 भारत में चीनी EV ब्रांड BYD की पहली इलेक्ट्रिक SUV है। यह कार फुल चार्ज होने पर 521km की रेंज देगी।
BYD Atto 3 का इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 200 hp का पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।
इसमें तीन राइडिंग मोड इको, नॉर्मल और स्पोर्ट हैं। यह 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
यह 60.48kWh की बैटरी क्षमता के साथ आएगी। इसे फास्ट चार्जिंग मोड में केवल 50 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।