चमकदार त्वचा के लिए ऐसे करें अमरूद का उपयोग


By Prakhar Pandey05, Jun 2023 12:22 PMnaidunia.com

फायदे

अमरूद खाने के कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं चमकदार त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद हैं अमरूद?

अमरूद

अमरूद के अंदर फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फोलेट, नियासिन, विटामिन C, विटामिन B6, जिंक, कॉपर समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं।

ग्लोइंग स्किन

अमरूद के उपयोग से आप अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बना सकते हैं। यह फल आपकी स्किन को चमकदार बनाने के साथ ही त्वचा को पोषण देने का काम भी करता हैं।

एंटीऑक्सीडेंट

अमरूद में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन को बूस्ट करने में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अमरूद लगाने से स्किन में प्राकृतिक रूप से निखार आने लगता हैं।

फेस पैक

अमरूद का फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको अमरूद को बारीक काटकर, उसमें 2 चम्मच शहद मिलाना होगा। इसके बाद उसे अच्छी तरीके से मिला लें।

शहद

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते है जो त्वचा के लिए प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता हैं। शहद में मिलने वाले गुण पिगमेंटेशन को कम करने का काम करता हैं।

कॉटन

20 मिनट के लिए अमरूद और शहद के पेस्ट को अपने फेस पर अप्लाई करें। चेहरे को धोने की बजाय पहले कॉटन से साफ कर लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पेस्ट को फेस पर लगाने से आपका चेहरा चमकदार बनेगा।

केमिकल फ्री

यह पेस्ट बिल्कुल केमिकल फ्री है। इस पेस्ट को लगाने से आपकी स्किन चमकदार बनेगी। हालांकि अगर आपकी स्किन एलर्जिक है तो स्किन स्पेशलिस्ट से संपर्क करके ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

स्किन के दाग धब्बे तेजी से मिटाता है ये मास्क, घर पर करें तैयार