चीनी के कुछ उपाय करने से आपके घर की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है, माता लक्ष्मी की कृपा और घर में सुख शांति कायम हो सकती है।
चीनी खाने में जहां मिठास लाती है, वहीं दूसरी ओर जीवन की कठिनाइयों को खत्म करके पारिवारिक संबंधों में भी मिठास को बढ़ाती है।
आटे में चीनी मिलाकर रोटी बनाएं और इस रोटी को कौओं को खिलाएं। इससे पितृदोष से मुक्ति मिलेगी और घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
एक लाल रंग के कपड़े में थोड़ी सी चीनी लेकर बांधे। इसके बाद इसे रात को सोने के वक़्त अपने तकिए के नीचे रख लें। ऐसा कुछ दिनों तक लगातार करें।
ताम्बे के बर्तन में चीनी और पानी घोलकर रखें और घर से निकलने से पहले उसे पी लें। परीक्षा देने जाने से पहले भी ऐसा करने से पेपर अच्छा जाता है।
पीसी हुई चीनी और नारियल के बूरे को मिलकर चीटियों को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा रहती है। यह उपाय शनि ग्रह को भी शांत रखने में मदद करता है।
यदि कुंडली में कमजोर पड़ रहे सूर्य ग्रह से परेशान हैं तो ताम्बे के एक बर्तन में चीनी और पानी घोलकर पीने से सूर्य मज़बूत होता है। इसका सकारात्मक प्रभाव आप पर पड़ता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो अगर आप ग्रहों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो सुबह उठकर नहाने के बाद भगवान सूर्य देव को जल में शक्कर डालकर अर्पित करें।