वैलेंटाइन वीक 7 से 14 फरवरी तक चलता है। जिसकी शुरुआत रोज डे के साथ होती है। आज 9 फरवरी को तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है।
इस दिन चॉकलेट देने के पीछे मान्यता यह है कि रिश्तों में मिठास घुल सके। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि चॉकलेट डे के दिन आप अपने पार्टनर को कौन-सा चॉकलेट दे सकते हैं।
चॉकलेट डे के दिन अपने पार्टनर को डार्क चॉकलेट देना एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए 70% से ज्यादा कोको वाली चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। यह सेहत के लिए फायदेमंद है।
चॉकलेट डे पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को स्पेशल मैसेज के साथ कस्टमाइज चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसे सुंदर पैकिंग में दें।
चॉकलेट डे पर आप अपनी गर्लफ्रेंड को डार्क, मिल्क और वाइट चॉकलेट दे सकते हैं। इससे आपकी पार्टनर खुश हो जाएंगी।
आप अपने पार्टनर को बादाम, हेज़लनट, क्रैनबेरी, ब्लूबेरी जैसी नट्स वाली चॉकलेट दे सकते हैं। यह खाने में टेस्टी और सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
अगर आप खुद घर पर चॉकलेट बनाकर गिफ्ट करें, तो यह गर्लफ्रेंड के लिए बहुत स्पेशल होगा। डार्क कोको, ड्राई फ्रूट्स और हनी से बनी चॉकलेट हेल्दी भी होती है।
इसी तरह की ट्रेडिंग खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com