चॉकलेट खाने के कई फायदे भी हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन चॉकलेट खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं बल्कि कुछ नुकसान भी हैं।
अगर आप जरूरत से ज्यादा चॉकलेट खाते हैं, तो हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक चॉकलेट ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है।
जी हां, चॉकलेट खाने से वजन बढ़ सकता है। अगर आप काफी ज्यादा चॉकलेट खाते हैं, तो आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
कई लोग रात में उठकर भी चॉकलेट खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो यह अनिद्रा का कारण बनती है। चॉकलेट में कैफीन होता है। इसे जरूरत से ज्यादा खाने पर नींद की समस्या हो सकती है।
अगर आपको गैस की समस्या है, तो चॉकलेट खाने से परहेज करें। एसिडिटी से जुड़ी समस्या में चॉकलेट न खाने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद कोको पाउडर गैस का कारण बनता है। जिससे सीने में जलन हो सकती है।