3 वजहों से सर्दियों में बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल


By Arbaaj06, Nov 2024 05:08 PMnaidunia.com

गर्मियों के मुकाबले में कोलेस्ट्रॉल सर्दियों में तेजी से बढ़ता है। आइए जानते हैं कि क्यों सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर दोगुनी तेजी से बढ़ने लगता है।

कोलेस्ट्रॉल की समस्या

यह लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी है। अनहेल्दी खाना के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है, जिसके कारण हार्ट की समस्याएं हो सकती है।

बढ़ने की 3 वजह

सर्दियों के मौसम में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के पीछे मुख्य 3 कारण होते है। अगर उनको जान लें, तो बचा जा सकता है।

तला-भुना भोजन

सर्दी के मौसम में ठंड के कारण लोग तला-भुना अधिक खाना पसंद करते है। इसी कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है।

ब्लड फ्लो बाधित

सर्दियों के समय ब्लड फ्लो बाधित होता है, जिसके कारण नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है। यहां भी एक कारण होता है।

फिजिकल एक्टिविटी की कमी

सर्दियों में बैड कोलेस्ट्रॉल इसलिए भी दोगुनी तेजी से बढ़ता है, क्योंकि सर्दियों में शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं।

इन 3 कारणों से सर्दी में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट को ठीक करते हैं 3 पत्ते