शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाने पर कई तरह की बीमारियां पैदा हो सकती है। आइए जानते है कैसे कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लोग आमतौर पर अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करते है, लेकिन इन बीमारियों को घरेलू उपाय से भी कंट्रोल किया जा सकता हैं।
ग्रीन टी शरीर के लिए काफी लाभकारी मानी जाती है। ग्रीन टी के सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
अगर आप कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते है, तो सुबह गुनगुने पानी के साथ एक लहसुन की कली का सेवन करें।
टमाटर ग्लोइंग स्किन के लिए काफी कारगार माना जाता है, लेकिन टमाटर के जूस को पीने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है।
नींबू पानी शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। अगर आप रोजाना सुबह नींबू पानी का सेवन करें, तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने के लिए आप मेथी को भी डाइट में शामिल कर सकते है। मेथी में कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्निशियम जैसे गुण पाए जाते है।