अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अंकुरित मोठ का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करता है। इससे आप ज्यादा खाने से बचते हैं।
अंकुरित मोठ में कैल्शियम और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से आप शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर कर सकते हैं।
अंकुरित मोठ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें कई प्रकार के विटामिन होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इससे आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं।
कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करने का गुण होने के कारण यह ब्लडप्रेशर की समस्याओं में भी फायदेमंद है। हाई ब्लडप्रेशर में यह लाभकारी है।
अंकुरित मोठ में मौजूद विटामिन-बी शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। इसमें जिंक पाया जाता है, जो आपको एक्टिव रखने में मददगार है।
अंकुरित मोठ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो स्ट्रेस को कम करता है। अगर आप नियमित रूप से अंकुरित मोठ का सेवन करते हैं, तो एग्जायटी से बच सकते हैं।
मोठ का सेवन करना मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद है। मांसपेशियों के विकास में सहायक होने के साथ ही यह वसा को कम करने में भी मददगार है।
अंकुरित मोठ फाइबर से भरपूर होती है, अत: यह आपको कब्ज की समस्या से बचाती है और पाचन तंत्र को सुरक्षित व स्वस्थ रखती है।