मूलांक के अनुसार चुनें करियर, मिलेगी सफलता


By Prakhar Pandey30, Mar 2024 08:57 AMnaidunia.com

करियर में सफलता

अंकशास्त्र में मूलांक के आधार पर भी करियर में सफलता के राज बताए गए है। आइए जानते है मूलांक के आधार पर कैसे चुने करियर?

सही करियर

पैसा कमाने के लिए सही करियर का चुनाव करना भी जरूरी होता है। अगर करियर में चुनने में गलती हो जाए तो जीवन भर चुनौती और कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

कामकाज को लेकर सवाल

अंक शास्त्र में मूलांक से आप इस चीज का अनुमान लगा सकते है कि आपको भविष्य के लिए क्या करियर चुना सकते हैं। व्यक्ति अपने मूलांक के आधार पर अगर अपना बिजनेस या करियर चुनते है तो जीवन में सफलता मिलती है।

मूलांक 1 और 2

1 मूलांक वालो में नेतृत्व की क्षमता होती है। ऐसे लोग राजनीति, प्रशासनिक सेवा इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार, सोने का व्यापार आदि में इन्हें अच्छी सफलता प्राप्त होती है। वहीं 2 मूलांक वाले मनोरंजन की ओर झुकाव होता है। यह लोग आर्ट, मनोरंजन, कृषि पशुपालन जैसे कार्यों में जा सकते है।

3 मूलांक

3 मूलांक वाले नौकरी और व्यापार में काफी अच्छे होते है। इस मूलांक वालों के लिए कला, राजनीति, समाजसेवा, उच्च पद वाली नौकरी, बैंक की नौकरी, खुद का व्यापार सर्वोत्तम होता है।

मूलांक 4 और 5

मूलांक 4 वालों एक झटके में बड़ी सफलता मिलती है। इस मूलांक के लोगअभिनय, व्यापार या जॉब में अच्छी सफलता हासिल करते हैं। 5 मूलांक वाले पर बुध का शासन होता है। स्टॉक मार्केट, शिक्षा से जुड़े काम आदि इनके लिए शुभ होते है। वहीं

6 और 7 मूलांक

6 मूलांक वालों की पर्सनालिटी काफी अच्छी होती है। यह मनोरंजन के क्षेत्र में, स्पोर्ट्स में या लग्जरी आइटम्स के क्षेत्र में अच्छा व्यापार करते है। वहीं 7 मूलांक वाले लेखन, संपादन, पत्रकारिता, ट्रैवल एजेंट, रिसर्च से जुड़े काम इनके लिए परफेक्ट होते हैं।

8 और 9 मूलांक

8 मूलांक वालों के लिए कला, राजनीति, रियल स्टेट और लोहे का व्यापार अच्छा माना जाता हैं। वहीं 9 मूलांक के लोग कला, आर्मी, मनोरंजन, पॉलिटिक्स में अपना करियर बना सकते हैं।

अगर आपको अंक शास्त्र से जुड़ी यह स्टोरी पसंद आई तो ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

क्या शौचालय में रुद्राक्ष पहनकर जाना चाहिए?