Chui Mui ke Upay: इस चमत्कारी पौधेे से होती है अपार धन की प्राप्ति


By Arbaaj19, Jul 2023 12:50 PMnaidunia.com

छुईमुई

धन प्राप्ति की कामना और सुख-समृद्धि के लिए लोग कड़ी मेहनत के साथ ही तरह-तरह के टोटके और उपाय भी करते रहते हैं।

एक्सपर्ट

छुईमुई के पौधे का उपाय बेहद ही कारगर माना जाता है। आइए न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से छुईमुई के चमत्कारी उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

घर में लगाएं छुईमुई का पौधा

वास्तु शास्त्र में छुईमुई के पौधे को काफी शुभ माना गया है। इस पौधे को अपने घर के ईशान कोण में लगा कर रोजाना जल दें। ऐसा करने से आपकी कुंडली से राहु का दोष दूर होगा।

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए

छुईमुई का पौधा शनि देव को प्रिय है। यह पौधा नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है। इस पौधे पर नीले रंग के फूल आते हैं और शनि देव को नीला रंग बहुत प्रिय है, इसलिए छुईमुई के फूल से शनि महाराज की पूजा करें। इससे शनि देव शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं।

शत्रु होंगे परास्त

छुईमुई यानी लाजवंती के कई सारे टोटके बताये गए हैं। इसकी पत्तियों से लेकर जड़ तक का तंत्र-मंत्र और उपाय में प्रयोग किया जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार यदि आप छुईमुई की जड़ को कमर पर बांध कर रखते हैं तो आपके शत्रू परास्त होते हैं।

धन प्राप्ति के लिए

छुईमुई के पौधे की जड़ को लाल चमकदार रेशमी कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखें। इससे धन की कभी कमी नहीं होती है और लगातार धन बढ़ता जाता है।

औषधीय गुणों से भी है भरपूर

छुईमुई का पौधा तुलसी की ही तरह अद्भुत औषधीय गुणों से भरपूर होता है। छुईमुई को कई जगहों पर बहुगुणी पौधा मानते हैं। कहा जाता है कि यह पौधा कई बीमारियों को जल्द ठीक करने के लिए बहुत ज्यादा सक्षम होता है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर पर शंख रखना क्यों होता है शुभ, जानें