पेट की बढ़ती चर्बी की वजह से लोगों का अपने पसंदीदा कपड़े पहनना भी मुश्किल हो जाता है। मोटापे को दूर करने के लिए आप घर में ही एक चाय बना सकते हैं।
गलत लाइफस्टाइल और ऑफिस के ज्यादा काम की वजह से लोगों का वजन बढ़ने लगता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं।
आयुर्वेद में दालचीनी के कई सारे फायदे बताए गए हैं। दालचीनी की चाय मोटापा कम करने में मददगार होती है।
चाय बनाने के लिए एक से डेढ़ कप पानी, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर और आधा चम्मच शहद लगेगा।
दालचीनी वाली चाय को सामान्य चाय से बेहतर माना जाता है। इससे स्वास्थ्य को नुकसान होने की जगह फायदा मिलता है।
चाय में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी का सीधा फायदा ब्लड प्रेशर कम करने में मिलता है। साथ ही, यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर देती है।
इस चाय का रोजाना इस्तेमाल करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो जाता है। इससे फैट भी जल्दी बर्न होता है।
दालचीनी की चाय के अलावा, आप एक्सरसाइज का भी विशेष ध्यान रखें। वर्कआउट से आप जल्दी वजन कम कर पाएंगे।