पेट की गंदगी को इन 3 ड्रिंक्स से साफ करें


By Arbaaj02, Mar 2024 04:00 PMnaidunia.com

पेट में गंदगी

खराब खानपान की वजह से अक्सर पेट में गंदगी जमने लगती है, जो बाद में बीमारी का रूप लें लेती है। आइए जानते हैं कि पेटी की गंदगी को कैसे साफ कर सकते है।

पुदीना-खीरा ड्रिंक

पेट की गंदगी को साफ करने के लिए आप पुदीना-खीरा ड्रिंक का सेवन कर सकते है। इसको पीने से पेट साफ होता है।

कैसे बनाएं?

पुदीना-खीरा ड्रिंक को बनाने के लिए मिक्सर में 1 खीरा और 10 पुदीना पत्ता रखें। दोनों को पीसने के बाद बाद छान लें और नींबू रस मिलाकर पिएं।

जीरा पानी

जीरा पानी को पिया जा सकता है। जीरा पानी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो पेट को साफ करता है। पेट की गंदगी को तुरंत निकल सकता है।

कैसे बनाएं?

जीरा पानी बनाने के लिए 1 गिलास में एक चम्मच जीरा मिलाकर रातभर छोड़ दें। सुबह उस पानी को अच्छे से छान लें और फिर सेवन करें।

धनिया पानी

धनिया केवल सब्जी में स्वाद ही नहीं बढ़ता है उसके अलावा पेट को भी साफ कर सकता है। पेट की गंदगी को निकालने के लिए धनिया पानी कारगर होता है।

कैसे बनाएं?

जीरा पानी बनाने के लिए 1 गिलास में एक चम्मच धनिया दाना मिलाकर रातभर छोड़ दें। सुबह उस पानी को छानकर खाली पेट पिएं।

पेट में जमी गंदगी को बाहर निकलने के लिए आप इन 3 ड्रिंक्स का सेवन कर सकते है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 4 बीमारियों में दही खाना होता है जहर