लौंग का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कई समस्याओं में लौंग रामबाण का काम करता है। दरअसल, इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं। आइए जानते है कि लौंग का सेवन कैसे करना चाहिए?
लौंग पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम, ग्लूकोस, फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम और फास्फोरस पाया जाता हैं।
लौंग का सेवन सुबह खाली पेट करना फायदेमंद होता है। रोजाना 1 लौंग की कली का सेवन करना चाहिए। 1 कली खाने से कई समस्या दूर होती हैं।
रोजाना 1 लौंग की कली को खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम की मात्रा भरपूर पाई जाती है।
लौंग का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होते है। दरअसल, लौंग में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है।
मोटापे की समस्या से निजात पाने के लिए भी लौंग का सेवन फायदेमंद होता है। लौंग में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।
पाचन से जुड़ी समस्याओं में भी लौंग फायदेमंद होता है। दरअसल, लौंग में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त करता है।
अगर किसी के मुंह से बदबू आती रहती है, तो उसे रोजाना 1 लौंग की कली का सेवन करना चाहिए। लौंग खाने से बदबू दूर होती है।