धन प्राप्ति के लिए लौंग जलाने का 1 अचूक उपाय


By Sahil30, Jun 2024 09:46 PMnaidunia.com

धन प्राप्ति के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में धन अर्जित करने के कई अचूक उपाय बताए गए हैं। शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन लौंग से जुड़े उपाय अपनाकर भी धन प्राप्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है। 

लौंग का करें इस्तेमाल

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, लौंग से जुड़े कुछ उपाय घर की नकारात्मकता को दूर करते हैं। इतना ही नहीं, लौंग व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना सकता है

शुक्रवार को दीपक में जलाएं लौंग

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन की देवी को समर्पित होता है। इस दिन दीपक में 5 लौंग डालकर जलाएं। ऐसा हर सप्ताह के शुक्रवार को करें। 

घर के मंदिर में रख दें दीपक

शुक्रवार के दिन एक दीपक में 5 लौंग डालकर जलाएं। इसके बाद दीपक को घर के मंदिर या मुख्य द्वार पर रखें। मान्यता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

मां लक्ष्मी के मंत्र का करें जाप

शुक्रवार के दिन दीपक में लौंग डालकर जलाने के साथ ही, मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप भी करें। अगर आप ‘ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः’ का जाप करेंगे तो मनोकामनाएं आसानी से पूरी हो जाएंगी।

चांदी की कटोरी में लौंग जलाएं

शाम के समय चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर रखकर जलाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाता है।

घर की नकारात्मकता होगी दूर

कपूर और लौंग को एक साथ जलाने से घर की नकारात्मकता का नाश होता है। इसके साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा का संचार पूरे घर में होता है।

धन की समस्या होगी दूर

अगर आप पैसों से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं तो लौंग का उपाय जरूर अपनाएं। मान्यता है कि इस उपाय से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

यहां हमने जाना कि धन प्राप्ति के लिए लौंग का उपाय कैसे करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शिवलिंग की पूजा में करें इस स्तोत्र का पाठ, दूर होगी गरीबी