नींबू में 4 लौंग लगाकर करें उपाय, मिलेगा लाभ


By Sahil26, Jun 2024 05:21 PMnaidunia.com

नींबू और लौंग के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में नींबू और लौंग के उपाय का खास महत्व माना जाता है। जीवन में चल रही ज्यादातर परेशानियों को दूर करने के लिए इन दोनों चीजों से टोटका करें।

नींबू में 4 लौंग लगाकर करें उपाय

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि साबुत नींबू में 4 लौंग लगाकर एक उपाय करना फलदायी होता है। बशर्ते इस उपाय को सही विधि के तहत करना चाहिए।

हनुमान जी को अर्पित करें

मंगलवार के दिन नींबू में 4 लौंग लगाकर हनुमान मंदिर चले जाएं। इसके बाद हनुमान जी की मूर्ति के सामने लौंग और नींबू को अर्पित कर दें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें

मंगलवार के दिन मंदिर में जाएं तो लौंग और नींबू अर्पित करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा व्यक्ति को मिलती है।

कार्यों में मिलेगी सफलता

नींबू और लौंग का यह अचूक उपाय अपनाने से कार्यों में सफलता मिलती है। इसके अलावा, जीवन में अचानक आने वाले संकटों से भी छुटकारा मिल जाता है।

बुरी नजर के लिए उपाय

अगर आप बुरी नजर से परेशान रहते हैं तो सिर से पैर तक 7 बार नींबू को उतारें। ऐसा करने के बाद नींबू को किसी बर्तन में रख दें।

नींबू के 4 टुकड़े कर दें

सिर से उतारने के बाद नींबू के 4 टुकड़े कर लें। इसके बाद नींबू को किसी भी सुनसान जगह पर फेंक कर आ जाएं। इस दौरान वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में बताया गया उपाय धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। नईदुनिया की तरफ से इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि नींबू में लौंग लगाकर उपाय करने का क्या लाभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Yogini Ekadashi कब है? जानें शुभ मुहूर्त