Clove Upay: शनिदेव की कृपा के लिए अपनाएं लौंग के आसान टोटके


By Sahil23, Sep 2023 03:25 PMnaidunia.com

शनिवार के उपाय

अगर कुंडली में शनि दोष होता है तो व्यक्ति को जीवन में काफी दुखों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं, व्यक्ति आर्थिक तौर से भी परेशान रहता है।

शनि दोष दूर करने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में उल्लेख है कि शनि दोष को जल्द से जल्द कैसे दूर किया जा सकता है। इन उपायों को शनिवार के दिन करने से ज्यादा लाभ मिलता है।

लौंग के टोटके

लौंग का मसाले के तौर पर भी प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा, लौंग का धार्मिक महत्व भी होता है। शनि दोष दूर करने के लिए भी आप लौंग के टोटके अपना सकते हैं।

मंदिर में जलाएं दीपक

शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव के सामने दीपक जलाएं। इसके साथ ही, दीपक के तेल में एक लौंग डाल दें। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

रात को करें ये टोटका

लंबे समय से किसी काम में बाधा आ रही है तो शनिवार की रात को घर में सरसों का दीपक जलाएं। इस दीपक में 2 लौंग जरूर डाल दें।

कपूर के साथ जलाएं लौंग

कपूर में डालकर लौंग जलाने से भी आपको फायदा मिलेगा। यह टोटका शनिवार के अलावा कई दिनों तक कर सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिलेगा।

पीपल के पास जलाएं दीपक

यदि आपके घर में किसी को ज्यादा स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इस दीपक में 3 लौंग भी डाल दें।

समस्याएं होंगी दूर

लौंग से जुड़े ये टोटके अपनाने से आपकी ज्यादातर परेशानियों का समाधान हो जाएगा। बशर्ते उपाय आपको भगवान का ध्यान करते हुए करने होंगे।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vastu Tips: गणपति बप्पा के इस उपाय दूर होगा घर का वास्तु दोष