आज के समय में गलत लाइफस्टाइल के कारण बालों के झड़ने और सफेद होने की समस्या तेजी से बढ़ी है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई जतन करते हैं, इसके बाद भी कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है।
अगर आप भी अपने बालों को नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको एक ऐसे हेयर माॉस्क के बारे में बताएंगे, जिससे बालों को काला और घना करने में मदद मिलेगी।
बालों को काला करने के लिए नारियल तेल और आंवला पाउडर कारगर हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच आंवला पाउडर चाहिए।
इसके लिए एक पैन में सबसे पहले नारियल तेल को गर्म करें। जब यह हल्का गर्म हो जाए तो इसमें आंवला पाउडर डालें। धीमी आंच पर 3-4 मिनट पकाएं जब तक पाउडर अच्छे से घुल न जाए।
इस हेयर मास्क को ठंडा होने पर बालों में अच्छी तरह से लगाएं, इसे बालों पर 1 घंटा लगे रहने दें। फिर बालों को शैंपू से अच्छे से धो लें।
इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार करने से बालों को काला और घना करने में मदद मिलती है। यह बालों को जड़ों से काला करता है।
इस हेयर मास्क को लगाने से डैंड्रफ की समस्या कम होती है। यह बालों में नई साइन लेकर आता है।
नहीं देखेगा 1 भी सफेद बाल, बस नारियल तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com