बालों को लंबे और घने रखने की इच्छा सभी की होती है। खैर, असल जिंदगी में ऐसा संभव करने के लिए बेहतरीन ढंग से हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना पड़ता है।
नारियल तेल से स्कैल्प की रोजाना मालिश करें। इसके अलावा, लंबे और घने बालों के लिए नारियल तेल से हेयर मास्क भी आप बना सकते हैं।
नारियल तेल में दूध और केले को मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसा करने से बालों संबंधी कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।
सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल, केला और दूध डालकर रख लें। इसके बाद इन तीनों चीजों के जरिए हेयर मास्क बना लें।
नारियल तेल, दूध और केले के पेस्ट को बालों पर 1 घंटे तक लगाकर रखें। फिर शैंपू की मदद से बालों को अच्छे से साफ कर लें।
इस हेयर मास्क को बालों पर लगाने से स्कैल्प की गंदगी साफ होती है। इतना ही नहीं, डैंड्रफ से जुड़ी समस्या से भी आपको छुटकारा मिल सकता है।
अगर आप सप्ताह में एक दिन भी नारियल तेल के हेयर मास्क का इस्तेमाल करेंगी तो बाल चमकदार और मुलायम बन जाएंगे।
यहां दी गई सूचना केवल जानकारी के लिए है। इसे सलाह के तौर पर लेना सही नहीं है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट से संपर्क करें।
यहां हमने जाना कि बालों को घना बनान के लिए नारियल तेल का कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ