कॉफी अल्जाइमर, न्यूरोडीजेनेरेटिव और डिमेंशिया जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाती है। वहीं कॉफी कम पीने वालों में इसका खतरा कम रहता है।
कॉफी ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होता है। इसके साथ ही शुगर को भी कंट्रोल रखता है। कॉफी ब्लड प्रेशर और शुगर के खतरे को कम करता है।
कॉफी पीने से शरीर में स्फूर्ति आ जाती है। आपका आलस दूर भागता और आप ताजगी के साथ अपने दिन और काम की शुरुआत कर सकते हैं।
काफी पीने का बेस्ट टाइम ब्रेकफास्ट के बाद है। ब्रेकफास्ट के आधे घंटे बाद कॉफी पीने से यह सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती है। आप दिनभर में 2-3 कप कॉफी पी सकते हैं।
कॉफी का एक कप आपकी सारी टेंशन को दूर करता है। स्ट्रेस कम करने के लिए कॉफी बहुत ही लाभकारी होता है। कॉफी आपको डिप्रेशन में जाने से भी बचाता है।
वजन को कम करने के लिए कॉफी पीना काफी फायदेमंद होता है। कॉफी में मौजूद कैफिन फैट बर्न करने में सहायक होता है।
कॉफी मे मौजूद कैफीन स्किन में ब्लड के माइक्रोसर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे स्किन की चमक बढ़ती है। स्किन साफ्ट और मुलायम हो सकती है।
मिल्क कॉफी पीने से मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है, इंसुलिन में सुधार होता है। दूध में एमिनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पॉलीफेनोल्स होते हैं। ये पोषक तत्व ज्वाइंट्स में सूजन से राहत दिलाने में सहायक हैं।