दांतों का खराब होना हमारी आदतों पर निर्भर करता है। हमारी ईटिंग हैबिट्स का हमारे दांतों पर काफी ज्यादा असर होता है। खासकर कॉफी और कोल्ड ड्रिंक जैसी ड्रिंक्स दांतों की चमक और हेल्थ पर असर डालती हैं। इन दोनों में से क्या दांतों के लिए ज्यादा हानिकारक है, इसके बारे में इस लेख में जानते हैं।
कोल्ड ड्रिंक में फॉस्फोरिक एसिड और कार्बोनेटेड पानी मौजूद होता है, जो दांतों के इनेमल को कमजोर कर सकता हैं। इसे पीने से दांतों की परत घिसने लगती है, जिससे दांत सेंसिटिव हो जाते हैं।
कॉफी में टैनिन्स पाए जाते हैं, जो दांतों पर स्पॉट्स बना सकते हैं। इसको रोजाना पीने से दांत पीले हो सकते हैं और सही तरीके से ब्रश नहीं किया जाए तो दांतों में प्लाक भी जमा हो सकता है।
कोल्ड ड्रिंक में चीनी बहुत ज्यादा होती है, जो दांतों में बैक्टीरिया को बढ़ाती है। इससे दांतों के इनेमल को नुकसान होता है और कैविटी हो सकती है।
कोल्ड ड्रिंक पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, जो दांतों और बोन्स को कमजोर बनाता है। इसको रोजाना पीने से दांत में कीड़ा लग सकता है।
कॉफी पीने से दांतों का इनेमल धीरे-धीरे पतला हो सकता है। अगर कॉफी पीने के बाद ब्रश न किया जाए तो दांत खराब हो सकते हैं। इससे सेंसिटिविटी की प्रॉब्लम भी बढ़ सकती है।
कोल्ड ड्रिंक और कॉफी दोनों ही दांतों के लिए खराब हो सकते हैं। लेकिन कोल्ड ड्रिंक ज्यादा असर करती है क्योकि इसमें एसिड और शुगर दोनों बहुत ज्यादा मात्रा में होते हैं, जिससे दांतों को बहुत नुकसान होता है।
आप चाहे कॉफी पिएं या कोल्ड ड्रिंक, इनको पीने के तुरंत बाद अच्छे से कुल्ला करें और दांतों की नियमित सफाई का ध्यान दें। जितना हो सके इनको पीना कम करें और अपने दांतों को सड़ने से बचाएं।
चाहे कॉफी हो या कोल्ड ड्रिंक दोनों ही चीजों को बहुत ज्यादा पीने से दांत खराब हो सकते हैं। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।