Cold Water: गर्मियों में फ्रिज का ठंडा पानी पीने के ये हैं 5 नुकसान
By Sandeep Chourey2023-04-20, 15:26 ISTnaidunia.com
चिल्ड वाटर के नुकसान
भीषण गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी अधिकांश लोग सेवन करते हैं, लेकिन फ्रिज के चिल्ड वाटर को पीने से शरीर को कई नुकसान भी हो सकते हैं।
8 से 10 गिलास पानी पिएं
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक गर्मी में 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है, इस दौरान नॉर्मल पानी पीने की सलाह दी जाती है, जो शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
आयुर्वेद में ठंडे पानी के नुकसान
आयुर्वेद भी ठंडे पानी को सेहत के लिए हानिकारक बताता है। खासतौर पर फ्रिज का निकला चिल्ड पानी न पीने की सलाह देता है।
सिर दर्द की समस्या
धूप या तेज गर्मी से सीधे आकर बर्फ वाला पानी पीने से सिर दर्द हो सकता है। यह स्थिति साइनस से जूझ रहे लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है।
वजन बढ़ सकता है
जो लोग वजन कम करना चाह रहे हैं उन्हें ठंडा पानी बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। ठंडे पानी की वजह से शरीर में मौजूद फैट्स को बर्न करना मुश्किल हो जाता है।
पाचन को नुकसान
आयुर्वेद के मुताबिक ठंडा पानी पाचन को कमजोर करता है। पाचन के पूरी क्रिया के लिए गर्मी की जरूरत होती है, जिसकी शुरुआत मुंह से होती है।
गले में खराश
फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बलगम की समस्या पैदा होती है। कई लोग सांस लेने की दिक्कत से जूझते हैं। गले में खराश, बलगम, सर्दी और गले में सूजन पैदा हो सकती है।
दिल की धड़कन पर असर
ठंडे पानी का सेवन दिल की धड़कनों को धीमा करता है। फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से वेगस नर्व उत्तेजित हो जाती है।