घी निकालने के लिए मलाई कर रहे हैं इकट्ठा तो इस तरह करें स्टोर


By Ekta Sharma15, Jul 2023 05:59 PMnaidunia.com

मलाई से घी

कई लोग दूध से मलाई अलग करके खुद ही घर पर घी तैयार करते हैं। ऐसे में घर से देसी घी में किसी भी तरह की मिलावट का खतरा नहीं होता।

इस तरह करें स्टोर

घी के लिए यदि मलाई को सही तरह से स्टोर नहीं किया जाए तो उसमें से बदबू आने लगती है, जिसके कारण घी का स्वाद भी बदल जाता है। आज हम आपको मलाई स्टोर करने का सही तरीका बता रहे हैं।

ज्यादा दिनों के लिए

यदि आपको ज्यादा दिनों तक मलाई इकट्ठा करके स्टोर करना है तो इसे ढांककर फ्रीजर में रखें। मलाई में आप थोड़ा दही भी मिला सकते हैं।

दही डालें

दही डालने से मलाई खट्टी नहीं होगी और घी बनने पर इसका स्वाद भी नहीं बदलेगा। मलाई को स्टोर करने के बाद बर्तन को खुला न छोड़ें।

कवर करके रखें

मलाई के बर्तन को ऊपर से कवर करके रखना जरूरी होता है। जिससे इसकी स्मेल भी फ्रीज में नहीं फैलती और मलाई ताजी बनी रहती है, सूखती नहीं है।

स्टील के बर्तन में रखें

मलाई को कभी भी प्लास्टिक, फाइबर या धातु के बर्तन में न रखें। मलाई को हमेशा स्टील के कंटेनर में स्टोर करके रखें। इससे मलाई में फफूंद नहीं लगेगी।

मिट्टी के बर्तन का प्रयोग

घी निकालने के बाद इसे हो सके तो मिट्टी के बर्तन में स्टोर करके रखें, इससे इसका स्वाद बना रहेगा। आप घी को स्टील के बर्तन में भी रख सकते हैं।

बिना टमाटर के बनाएं ये सब्जियां, लगेंगी बेहद स्वादिष्ट