बिना टमाटर के बनाएं ये सब्जियां, लगेंगी बेहद स्वादिष्ट


By Ekta Sharma15, Jul 2023 05:28 PMnaidunia.com

टमाटर के बढ़ते दाम

देशभर में टमाटर के बढ़ते हुए दामों ने हर किसी के किचन का स्वाद छीन लिया है। अगर आप भी बिना टमाटर की बनने वाली सब्जियों की तलाश में है, तो आज हम आपको कुछ रेसिपी बता रहे हैं।

बिना टमाटर की सब्जियां

टमाटर एक ऐसी चीज है जो किसी भी सब्जी और व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। आप इन रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं, इससे आप अपनी सब्जी में टमाटर को मिस नहीं करेंगे।

आलू मटर

आलू मटर की सब्जी सभी बड़े ही चाव से खाना पसंद करते हैं। बिना टमाटर के इस सब्जी को स्वादिष्ट तरीके से बनाया जा सकता है। इसमें आप अमचूर या टाटरी का प्रयोग कर सकते हैं।

पालक पनीर

पालक पनीर की सब्जी सभी लोगों को पसंद आती है। इसका मेन इंग्रेडिएंट्स पालक की ग्रेवी होती है, इसमें टमाटर की कोई जरूरत नहीं पड़ती है। इसे आसानी से बनाया जा सकता है।

भरवां बैंगन

भरवां बैंगन बिना टमाटर के शानदार तरीके से तैयार किया जा सकता है। इसे प्याज की ग्रेवी से बनाएंगे तो यह खाने में बहुत टेस्टी लगेगा। लंच और डिनर दोनो के लिए ये बेस्ट है।

कढ़ी-चावल

गर्मी के मौसम में घर पर टेस्टी गुजराती कढ़ी और चावल बड़ी आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको टमाटर की जरूरत नहीं पड़ती। आप दही, बेसन की मदद से बड़ा ही स्वादिष्ट लंच बना सकते हैं।

दही आलू

कश्मीरी दही आलू को आप बड़ी ही आसानी से घर पर बना सकते हैं और स्वाद का मजा ले सकते हैं। सौंफ की खुशबू से भरपूर ये दही आलू काफी अच्‍छा फूड है।

शरीर के लिए खतरनाक है सुबह उठकर फोन चलाना, जानें क्यों?